सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग का नहीं है ध्यान

कई पेट्रोल पंप पर फास्ट भाग रहे मीटर, 5 रुपए की जगह सीधे 15-20 रु. से मीटर हो रहे चालू

पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग का नहीं है ध्यान

इंदौर शहर के पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग की मेहरबानी है। आलम यह है कि लंबे समय से नापतौल विभाग के अफसरों और कर्मचारीयों ने शहर के कई पेट्रोल पंप की ओर रुख ही नहीं किया। जबकि एक तरफ जिला प्रशासन कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर लगातार खाद्य विभाग की टीम मुख्य खाद्य विभाग अधिकारी मनीष स्वामी और अन्य वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर सक्रिय होकर जांच पड़ताल छानबीन कर सैम्पलिंग का कार्य कर रहा है। यही नहीं खाद्य पदार्थों के सैंपलों की रिपोर्ट आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई भी की जा रही है। जबकि नापतोल विभाग द्वारा सुस्ती बना रखी है। नापतौल विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने विभाग के अधीन पेट्रोल पंप की लगातार शिकायतों के बावजूद जांच पड़ताल करने और छानबीन करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। जबकि लोगों का कहना है कि कई पेट्रोल पंप पर मीटर 10 से 15 से शुरू होकर पलक झपकते ही 100-150 पर पहुंच जाता है। जिसको लेकर आए दिन पंप कर्मचारियों और आमजन के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। यही नहीं इसको लेकर कई बार लोगों द्वारा पंप संचालक और जिला प्रशासन के अधिकारियों नापतौल विभाग को भी शिकायत की जाती है। लेकिन हालात यह है कि लोगों की शिकायत के है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में कई पेट्रोल पंपों पर मुफ्त हवा की सुविधा से भी ग्राहकों को वंचित रखा जा रहा है। हालत यह है कि हवा की मशीन अक्सर बंद रहती है। पूछने पर ग्राहकों को पंप कर्मचारियों द्वारा मशीन खराब होने की बात कही जाती है। इसी तरह कई जगह मशीन चालू होने पर कर्मचारी नहीं होता है। इसके अलावा कई पंप पर शौचालय बंद है। जिसको लेकर भी लगातार उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत की जा रही है। लेकिन शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप पर भी विभाग द्वारा शिकायत पर किसी भी प्रकार की जांच पड़ताल या कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि विवाद की खबरें अक्सर सामने आ रही है। फिर भी कार्यवाही नहीं हो रही है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8