शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

महापौर आराम से निगम खर्चे पर विदेश घूम आए-कांग्रेस

शासन और निगम पर बढ़ रहा है कर्ज

ब्लाक कांग्रेस कमेटी 16 के मीडिया प्रभारी नरसिंह कुण्डलवाल ने सीधा-सीधा महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर आरोप लगाया और कहा कि भार्गव नगर निगम के खर्चे पर अमेरिका घूम आए है। उन्होने विदेश में क्या समझा, क्या सीखा और उस पर कितना खर्च निगम का किया यह भी महापौर को इन्दौर आकर जनता को इसलिए बताना चाहिए कि जनता ने ही उन पर विश्वास कर उन्हें वोट दिया था। विदेश से आने के बाद इन्दौर की गर्मी में महापौर को स्विमिंग पूल के पानी में उतरने की फुर्सत मिल गई लेकिन जनता को यह नहीं बताया कि अमेरिका जाने पर कितना खर्च हुआ और यह खर्च किस मद पर किया गया है और यह खर्च निगम ने कितना उठाया है यह भी स्पष्ट करना चाहिए। एक तरफ नगर निगम ठेकेदारों को भुगतान नहीं दे रहा है जिससे समय पर काम नहीं हो रहे है, इन्दौर में बरसात कम हुई है, आने वाले कुछ माह बाद जल संकट भी सामने आएगा उसके खर्च की व्यवस्था निगम किस तरह करेगा, क्या यह भी अमेरिका से समझकर महापौर आए है, अगर ऐसा है उन्हें जनता को बताना चाहिए। इधर पांच दिवसीय हड़ताल वाल्मीकि मार्शल सेना ने कर्मचारियों की करवा रखी, शहर में कई जगह कचरा ढोला जा रहा है और महापौर ने इस पर क्या संज्ञान लिया और हड़तालियों के खिलाफ क्या कार्यवाही की यह जनता को नहीं बताया। निगम में धन की कमी से पार्षद भी परेशान है, महापौर ने हड़ताल समाप्त करने की तरफ भी कोई प्रयास नहीं किया है इससे भी जनता में रोष है। उक्त पूर्ण जानकारी ब्लाक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नरसिंग कुण्डवाल ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5