सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महापौर ने संतों की मौजूदगी में दिलाई ग्रीन सिटी बनाने की शपथ

अखंड धाम पर सुखद बरसात की कामना की

अखंड धाम आश्रम बिजासन रोड पर बडी संख्या में सावन में संत आ भी रहे है और आगे जा भी रहे है। 100 से अधिक संतों की मौजूदगी में भाजपा की निगम परिषद और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के चार वर्ष के कार्यकाल होने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं को शहर को ग्रीन सिटी बनाने की शपथ दिलाई। वहीं 100 से अधिक संतों के सानिध्य में सुखद वर्षा की कामना की। महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, महंत पवनदास महाराज की मौजूदगी भी रही। वहीं महापौर ने देवालयों में पूजन अर्चन भी किया। मुकेश शर्मा, हरि अग्रवाल, भावेस दवे, संत राजानंद महाराज, मुन्ना शाह, धर्मेश यादव, विशाल शर्मा सहित सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें