सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अमेरिका से लौटते ही बिजासन टेकरी पर पहुंचे महापौर

नवरात्रि मेले के लिए निगम अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश, नगर अध्यक्ष ने की विमानतल पर अगवानी

अमेरिका से लौटते ही बिजासन टेकरी पर पहुंचे महापौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज सुबह अमेरिका की यात्रा से लौटकर इंदौर पहुंचे। यहां आते ही विमानतल से वे सीधे बिजासन माता के मंदिर पहुंचे। नवरात्रि के दौरान मंदिर पर लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम के अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। विमानतल पर भार्गव का नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

अमेरिका से लौटते ही बिजासन टेकरी पर पहुंचे महापौर

करीब दो सप्ताह के विदेश प्रवास से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर पहुंचते ही आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा एवं मां बिजासन का आशीर्वाद लिया। एयरपोर्ट से सीधे बिजासन टेकरी पहुंचे महापौर ने मां बिजासन माता मंदिर में दर्शन किए और मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नवरात्रि के दौरान बिजासन माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए महापौर ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, मेले की व्यवस्थाओं सहित नगर निगम की ओर से की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने, आने- जाने के मार्ग और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने नवरात्रि को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी महापौर को दी। इस दौरान एमआईसी सदस्य अभिषेक ‘बबलू’ शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया भी मौजूद रहे। इससे पहले विमानतल पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थकों और एमआईसी सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान सुमित मिश्रा, नंदकिशोर पहाडिया, राजेन्द्र राठौर,अभिषेक शर्मा बबलू, कमल वाघेला, निरंजनसिंह चौहान मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें