नगर निगम की महापौर परिषद की बैठक 13 अगस्त को आयोजित की गई है। इस बैठक में निगम के राजस्व विभाग के द्वारा 100000 से काम के टैक्स बकाया पर चेक से भुगतान पर लगाई गई रोक पर भी चर्चा होगी। महापौर परिषद की बैठक 13 अगस्त को आयोजित की जा रही है। इस बैठक को रखने के प्रस्ताव पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा अपनी सहमति दे दी गई है। इस बैठक के लिए कार्य सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। आज शाम तक बैठक की आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही कार्य सूची भी जारी हो जाएगी। निगम के राजस्व विभाग के द्वारा हाल ही में 100000 से कम बकाया टैक्स को चेक से जमा करने पर रोक लगा दी गई है। इस मुद्दे पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। निगम के अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर इस तरह का फैसला लिया गया है।
इस बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही निगम के राजस्व विभाग के द्वारा कई स्थानों पर नए जयंती बनाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। शहर में 22 चौराहों पर निजी क्षेत्र की सहभागिता से ट्रैफिक सिग्नल लगाने क्या प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार सिग्नल लगाने वाली फॉर्म के द्वारा सिग्नल पर विज्ञापन लगाकर अपने खर्च को निकाला जाएगा और कमाई की जाएगी।
नगर निगम की वर्तमान परिषद के कार्यकाल के चार वर्ष होने के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में भी इस बैठक में बातचीत की जाएगी। नगर निगम के द्वारा 16 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहे कार्यक्रम पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




