शहर के सबसे पुराने और लोकप्रिय सरकारी स्विमिंग पूल में शामिल नेहरू पार्क का नया स्वरूप तैयार होने के बावजूद अब तक आम लोगों के लिए नहीं खुल पाया है। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से पुराने पूल का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में 16 अगस्त को इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम टल गया। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इसके शुभारंभ का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में महापौर और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया आमने-सामने हुए। इसी दौरान पूल शुरू करने की मांग उठी तो महापौर ने पहाड़िया से कहा- ‘पूल चालू करो, मैं खुद पहला गोता लगाने आऊंगा।’ महापौर के मुताबिक तैराकी संघ और नियमित तैराकों की ओर से भी पूल जल्द शुरू करने के लिए लगातार पत्र मिल रहे हैं।
अप्रैल 2025 में पूरा होना था काम
नए पूल का काम पूरा करने की पहली डेडलाइन अप्रैल 2025 रखी नेहरू पार्क का मूल स्विमिंग पूल जून 1957 में शुरू हुआ था, यानी यह करीब 69 साल पुराना है। समय के साथ ढांचा जर्जर होने के कारण निगम ने पुराने पूल को हटाकर नया निर्माण करने का फैसला लिया। 2024 में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई और बाद में करीब 4 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम हुआ।
गई थी, लेकिन काम समय पर पूरा दी गई थी। इसके बावजूद 16 अगस्त नहीं हुआ। इसके बाद दिसंबर 2025, का प्रस्तावित लोकार्पण नहीं हो सका। जनवरी, मार्च, जून और अगस्त
नए पूल में आधुनिक सुविधाएं
2026 तक अलग-अलग समयसीमाएं सामने आती रहीं। जुलाई में पूल में नए पूल में आधुनिक फिल्ट्रेशन करीब दो लाख गैलन पानी भरने और सिस्टम, वाटरप्रूफ टाइल्स, नई डाइविंग टावर तैयार होने की जानकारी लाइटिंग और डाइविंग टावर बनाया गया है। डाइविंग के लिए तीन बोर्ड और 10 मीटर का हाई बोर्ड, पुरुष- महिला चेंजिंग रूम, शॉवर रूम, दर्शक दीर्घा, जिम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। इसे राष्ट्रीय स्तर की तैराकी और डाइविंग प्रतियोगिताओं के अनुरूप विकसित करने का दावा है। नेहरू पार्क पूल से कई तैराक और डाइवर्स निकले हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ आम नागरिक भी इसके दोबारा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि 4 करोड़ खर्च होने के बाद पूल की अगली उद्घाटन तारीख कब तय होती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




