शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

महापौर ने किया मेडिकल उपकरण का वितरण

22 झोनों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा रहेगी उपल्ब्ध

सफाई मित्र सुरक्षित शहर–स्वास्थ्य कियोस्क की पहल के अन्तर्गत सभी 22 जोन कार्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए महापौर ने कियोस्क हेतु मेडिकल उपकरण का वितरण किया। महापौर ने कहा कि हमारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और शिक्षा की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। सीएसआई को बीपी मशीन, ब्लड शुगर मशीन एवं फर्स्ट एड किट वितरित किया और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। महापौर ने सिटी बस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रीय सीएसआई एवं जोन कोऑर्डिनेटर्स को बीपी मशीन, ब्लड शुगर जांच मशीन एवं फर्स्ट एड किट वितरित किए गए। साथ ही कार्य के दौरान किसी कर्मचारी को आपात स्थिति उत्पन्न होने पर प्राथमिक उपचार देने एवं सीपीआर करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। पार्षद रुपाली पेंढारकर, कंचन गिदवानी, राजीव जैन, अश्विनी शुक्ला, भारत रघुवंशी, अधिकारी प्रखर सिंह मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें