शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

महापौर को लगाना पड़ी फटकार

जनविश्वास शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम मिश्रा, विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं पार्षद भी पहुंचे थे। कलेक्टर को एक कर्मचारी जेब में…

जनविश्वास शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम मिश्रा, विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं पार्षद भी पहुंचे थे। कलेक्टर को एक कर्मचारी जेब में हाथ डालकर जवाब दे रहे थे, इस पर महापौर नाराज हुए और कहा कि कलेक्टर से जेब में हाथ डालकर बात की जाती है क्या, पहले जेब से हाथ निकालो। वहीं महापौर ने काम के प्रति कड़ाई जारी रखी और अधिकारियों से कहा जनता का काम करो, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर महापौर नाराज नजर आए और मौके पर फटकार भी लगाई। महापौर ने कहा जनता के काम को टालने और अनावश्यक रूप से लंबित रखने की शिकायतें मिल रही हैं। जनता की समस्या को तत्काल अधिकारी गंभीरता से लें और जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है उन्हें तत्काल निपाटाय जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें