नगर निगम ने सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्र और 22 ड्रेनेज कर्मचारियों का सम्मान प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर के हाथों किया। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल भी मौजूद रहे। नमस्ते योजना के तहत 5 सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं 05 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

क्षिप्रा घाट पहुंचे तो मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी ने स्वागत किया। बाइक राइडर्स ने डकाच्या और लसुड़िया परमार के ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान श्रवणसिंह चावडा, रवि वाजपेयी, त्रिशिता वाजपेयी, प्रिया मंगरोले एवं अन्य भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




