शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

महापौर बोले-अतिशीघ्र शुरू हो निगम का डिजिटल पोर्टल

स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक

शहर के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी कार्यालय में डिजिटलाइजेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित डिजिटल पोर्टल की प्रगति, डोमेन चयन और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन तथा

के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एजेंसी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी और पोर्टल के विभिन्न मॉड्याूल एवं तैयारियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान पोर्टल के डोमेन नाम को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श के बाद कुछ नामों पर सहमति बनी, जिन पर शीघ्र अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रस्तावित डोमेन को लेकर भी विचार किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें