सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महापौर भार्गव एआई से स्मार्ट गवर्नेंस पर शाम को करेंगे संवाद

अमेरिका के आधिकारिक दौरे से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एआई के माध्यम से स्मार्ट गवर्नेंस और भविष्य के इंदौर की संकल्पना पर मीडियाकर्मियों से संवाद करेंगे। यह आयोजन आज सोमवार,…

अमेरिका के आधिकारिक दौरे से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एआई के माध्यम से स्मार्ट गवर्नेंस और भविष्य के इंदौर की संकल्पना पर मीडियाकर्मियों से संवाद करेंगे। यह आयोजन आज सोमवार, 5 अक्टूबर को सायं 5 बजे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम व महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि इस दौरान महापौर भार्गव अपनी अमेरिका यात्रा के अनुभव साझा करने के साथ ही शहर के विकास, स्मार्ट गवर्नेंस और एआई के उपयोग से तैयार की गई योजनाओं पर मीडिया के साथियों से विस्तृत चर्चा करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें