शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण

सांवेर विधानसभा के शहरी वार्ड 36 के अंतर्गत ग्राम मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी क्षेत्र की मुख्य सड़क का स्तर बनाए रखने के लिए आसपास के हिस्से में सीमेंट कांक्रीट सड़क…

सांवेर विधानसभा के शहरी वार्ड 36 के अंतर्गत ग्राम मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी क्षेत्र की मुख्य सड़क का स्तर बनाए रखने के लिए आसपास के हिस्से में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य आने वाले दिनों में जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे यहां से रात दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को इस कार्य से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अभी दिक्कत यह है कि मुख्य सड़क का लेवल गड़बड़ होने से आए दिन यहां हादसे होने का खतरा बना रहता है।

पार्षद के प्रयासों से अब शुरू होगा

सुधार कार्य—यही नहीं माया खेड़ी और ओमेक्स सिटी ईएसडब्ल्यू वाली बस्ती से लगी सड़क का लेवल मुख्य सड़क से जुड़ा होने के साथ लेवल गड़बड़ होने के साथ बीच के बड़े हिस्से में आधी-अधूरी सड़क होने से लंबे समय से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर लोगों की शिकायत और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाड़े द्वारा मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी से जुड़ी मुख्य सड़क का गड़बड़ लेवल सुधारने को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। निगम द्वारा यहां के काम की मंजूरी होने के बाद कहा जा रहा है कि अगले माह में 15 अगस्त के बाद जल्दी यहां सड़क का बिगड़ा लेवल सुधार कर जहां बीच-बीच में सड़क नहीं है वहां सीमेंट कंक्रीट और चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे यहां के हजारों रहिवासियों के साथ आने जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें