शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैठक

इंदौर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों…

इंदौर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया, जिससे समुदाय स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। अधिकारी डॉ. माधवप्रसाद हासानी और रजनीश सिन्हा ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दोनों विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सुमन पंचायत योजना' के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि जिस पंचायत क्षेत्र में एक वर्ष के दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर शून्य रहेगी, उस पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पंचायतों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, क्षय रोग (टीबी), मलेरिया नियंत्रण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत दोनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें