सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मैच के टिकट बिके, निगम को मनोरंजन कर अब भी नहीं मिला

भारत-वेस्टइंडीज मैच की टिकट बिक्री के बाद निगम ने मांगा बिक्री डेटा, एमपीसीए ने 35 लाख संपत्तिकर चुकाया

होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट बिक चुके हैं, लेकिन टिकट बिक्री पर मिलने वाला मनोरंजन शुल्क अभी नगर निगम के खाते में नहीं आया है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने निगम को 35 लाख रुपए संपत्तिकर जरूर जमा करा दिया है, लेकिन मनोरंजन शुल्क के लिए टिकट बिक्री का पूरा डेटा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। निगम का कहना है कि टिकट बिक्री का आंकड़ा मिलने के बाद ही मनोरंजन शुल्क की डिमांड तय होगी। टिकटों की कीमत 1 हजार से 12,500 रुपए तक रखी गई इसी कारण अब आयोजनों से पहले टिकट बिक्री का डेटा लेकर शुल्क तय करने की कोशिश की जा रही है। एमपीसीए को भी निगम ने एडवांस मनोरंजन शुल्क जमा करने के लिए पत्र लिखा है। राजस्व विभाग के अनुसार संस्था ने जल्द शुल्क जमा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, टिकट बिक्री के चार दिन बाद भी शुल्क जमा नहीं होने से निगम की वसूली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। राजस्व विभाग का कहना है कि 35 लाख रुपए संपत्तिकर जमा हो चुका है, जबकि मनोरंजन शुल्क के लिए टिकट बिक्री की जानकारी मांगी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें