शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मासूम की पानी की टंकी में डूबकर मौत

कनाडिया पुलिस ने ठेकेदार पर दर्ज किया केस

इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संपत ग्रीन कॉलोनी में पानी की टंकी में डूबने से हुई चार वर्षीय बालक रुद्र पिता गोलू चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गत 10 जुलाई की सुबह घटित हुआ था। घटना के बाद दर्ज किए गए मर्ग की विस्तृत जांच में पुलिस ने पाया कि मकान निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार राजेश पवैया निवासी शिवशक्ति नगर द्वारा गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरती गई थी। ठेकेदार की इसी लापरवाही के कारण मासूम बालक पानी की टंकी में गिर गया और डूबने से उसकी अकाल मृत्यु हो गई। कनाडिया पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें