मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मास्टर प्लान में मंजूर एमआर-3, सड़क का काम लंबे समय से खटाई में

न.प्र.)। लंबे समय से मास्टर प्लान में मंजूर रीजनल पार्क से बायपास तक बनने वाली चर्चित एमआर 3 सड़क का काम आखिर इतने समय बाद भी फाइलों में ही उलझा…

न.प्र.)। लंबे समय से मास्टर प्लान में मंजूर रीजनल पार्क से बायपास तक बनने वाली चर्चित एमआर 3 सड़क का काम आखिर इतने समय बाद भी फाइलों में ही उलझा पड़ा है। जिसको लेकर अब क्षेत्र के हजारों रहवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से प्रस्तावित बहुचर्चित रीजनल पार्क को बायपास से जोड़ने वाली एमआर 3 सड़क का काम आखिर कब शुरू होगा। जबकि इतने समय से मंजूरी के बावजूद इस बड़े बजट वाली सड़क का काम आखिर निगम क्यों शुरू नहीं कर पा रहा है। जबकि हालत यह है कि 54 करोड रुपए से ज्यादा लागत वाली इस बड़े बजट वाली सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर निगम पैसों के संकट और सड़क के बाधक निर्माण के साथ किसानों की जमीन के अड़ंगे के कारण ही इसे शुरू नहीं कर पा रहा है।

किसानों की निजी जमीन बन रही सबसे बड़ी बाधा

जबकि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर निगम की और से पूरी प्लानिंग के साथ प्रोजेक्ट पर टेंडर प्रक्रियां के बाद काम भी शुरू करने की तैयारी की थी। यही नहीं पिछले दो-तीन सालों में निगम द्वारा कई बार नेताओं और अधिकारियों के दौरे के बाद जल्द काम शुरू करने का दावा भी किया गया। लेकिन फिर कहीं न कहीं निगम का वित्तीय संकट आड़े आ गया जिसके कारण भी काम अटक रहा है। वहीं इस प्रोजेक्ट में बड़े बजट के अलावा सबसे बड़ी दिक्कत इस सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य में क्षेत्र के 70 से ज्यादा किसानों की निजी जमीन का अड़ंगा और टीडीआर पालिसी का मुद्दा नहीं सुलझना भी सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है। इसी के चलते लंबे समय से बड़े बजट वाली इस मास्टर प्लान में प्रस्तावित एमआर 3 सड़क का निर्माण कार्य खटाई में है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें