मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुझासे गलती हुई… देश माफ करे

मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा रुचिका का माफीनामे वाला वीडियो वायरल

जंतर मंतर पर 23 जुलाई के प्रदर्शन में पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने की आरोपी रुचिका सिंह ने एक वायरल वीडियो में माफी मांगी है और खुद को 15 साल की बताया है। यह वीडियो पीएम मोदी के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने छात्रों को माफ करने की बात कही थी। रुचिका के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी जो अब दिल्ली पुलिस को भेजी जा चुकी है।

रुचिका का कहना है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ प्रदर्शन में गई थी और वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कहीं। रुचिका अपनी मां के साथ नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी। उसका फ्लैट फिलहाल बंद है और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक वह प्रदर्शन के बाद से वापस नहीं लौटी है

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें