सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मारुति पैलेस कॉलोनी मेनरोड के साथ गलियों की भी बनेंगी नई सड़कें

विधानसभा एक के अंतर्गत मारुति पैलेस कॉलोनी मैंनरोड से लेकर भीतर की कई गलियों तक में अब जल्द नई सीमेंटेड सड़कें बनकर तैयार होगी। जिसको लेकर निविदा जारी होते ही…

विधानसभा एक के अंतर्गत मारुति पैलेस कॉलोनी मैंनरोड से लेकर भीतर की कई गलियों तक में अब जल्द नई सीमेंटेड सड़कें बनकर तैयार होगी। जिसको लेकर निविदा जारी होते ही निगम ने सड़क निर्माण की टेंडर संबंधित तमाम प्रोसेस और प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत यहां निगम मारुति पैलेस कॉलोनी क्षेत्र की शेष बची ऊबड़ – खाबड़ सड़क की बजाय अब नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को गड्ढे दार सड़क से राहत दिलाकर एक जैसी सीमेंटेड सड़क की सौगात दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं सड़क प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि मारुति पैलेस मुख्य मार्ग से लेकर भीतर की गलियों में भी लंबे समय के बाद अब जाकर खुदाई कर नई सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी है। जिससे इस क्षेत्र में लोगों की सालों पुरानी आधी-अधूरी सड़क के बजाय नई पहले से ज्यादा चौड़ाई में मजबूत सीमेंटेड सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रयासों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार प्रयासों के बाद अब मारुति पैलेस कालोनी की मुख्य सड़क का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही आसपास की गलियों की सड़कें बनने से सभी हो बड़ी राहत मिलने वाली है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें