कलेक्टोरेट अभिभाषक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष हरीश पाठक ने बताया कि म.प्र. शासन चाहता है कि अधिकाधिक विवाह पंजीयन किये जाये व विवाह पंजीयन अनिवार्य करने हेतु प्रयास किये जा रहे है इसके विपरित कलेक्टोरेट कार्यालय में आने वाले विवाह पंजीयन करने वाले आवेदको के साथ विवाह एक्ट में दर्शायें हुए दस्तावेजो के अलावा अन्य बेवजह के दस्तावेजों की मांग की जाती है।
विवाह पंजीयन कराने वाले आवेदक कलेक्टर कार्यालय में विवाह पंजीयन अधिकारी के समक्ष सीधे उपस्थित ना होते हुए समाधान कक्ष के सामने उपस्थित होने का कार्य किया जाता है।
विवाह पंजीयन अधिकारी समय समय पर अपने मन से नए नए प्रावधान लागू कर देते है जबकि विवाह पंजीयन एक्ट में उन प्रावधानो का कोई उल्लेख नही है कलेक्टर को इस सम्बंध में पूर्व में अवगत करवाया गया है कि समाधान कक्ष में विवाह पंजीयन का कार्य देखने वाले कर्मचारी सिनीयर सिटीजन व वर-वधु के आवेदनकर्ता आते है तो उनसे भी ठीक से बात नहीं होती है, लोकसेवा केन्द्र में ग्राम पंचायत में विवाह पंजीयन का कार्य जिस प्रकार किया जाता है मात्र 125/- रु. में विवाह पंजीयन का कार्य सम्पन्न करते है जबकि समाधान केन्द्र में उसी विवाह पंजीयन कार्य के 900/- व फार्म के रू 100/- अलग से लिए जाते है, जो कि गलत है।
विवाह पंजीयन का कार्य लोकसेवा में हस्तांतरित किया जाये। समिति अध्यक्ष हरीश पाठक ने उक्त जानकारी आरोप के साथ दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




