मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मप्र का योग स्पर्धा में दबदबा, जीते पदक

इंदौर। मेजबान म.प्र.के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी योग स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस…

इंदौर। मेजबान म.प्र.के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी योग स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेरहेहैं।

स्पर्धा के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट के अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के लिए चाहित गुलिया व अधृत कुरियन ने विभिन्न आसनों की प्रभावी प्रस्तुति दी। अजमेर के मेयो कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। इस टीम में हृदहान खातोद व तरश गर्ग शामिल थे। स्नेह अंदानी व विधान कोठारी के प्रदर्शन से राजकोट के राजकुमार कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। आर्टिस्टिक पेयर अंडर-19 बालक वर्ग में आयांश अग्रवाल व रिधिमान सिंह की टीम ने अजमेर के मेयो कालेज को पहला स्थान दिलाया। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। मेजबान टीम का प्रतिनिधित्व कृष मांगनानी व प्रीत पटहेजाद ने किया। राजकुमार कॉलेज के लिए हृदान पटेल व वंश पारेखद ने तीसरा स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक व्यक्तिगत इवेंट के अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल अर्नव कसलीवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अजमेर के मेयो कॉलेज भव्य को रजत और एलकेएस स्कूल के प्रत्यक्ष जैन को कांस्य पदक हासिल हुआ। अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के चाहित गुलिया को स्वर्णिम सफलता मिली। मेयो कॉलेज के तरश गर्ग ने रजत और राजकुमार कॉलेज के विधान कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर- 19 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल युग यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें