ढाई साल में विभागों ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण काम किए, कितने रह गए और उनके क्या परिणाम आए, इसकी सभी मंत्री दो दिन का विभागीय चिंतन शिविर आयोजित करके समीक्षा करें। यह शिविर सितंबर में किए जाएं। इसमें आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हो और उनके क्रियान्वयन की कार्य योजना बने। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक से पहले दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




