सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मप्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

नदियां उफनी, भोपाल- राजगढ़ में स्कूल बंद

सूखे से जूझ रहे मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कल से बारिश का नया दौर शुरू हुआ। इंदौर में आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। भोपाल में तेज बारिश के कारण पेड़ गिर गए। रास्ते जाम हो गए। आज स्कूलों की छुट्टी घोषित करना पड़ी। विदिशा- रायसेन, सीहोर-शाजापुर में घरों में पानी घुस गया। नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर आ गईं। शाजापुर में 6 घंटे में 4 इंच पानी गिरने से हाहाकार मच गया। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया। डिंडोरी और उत्तरप्रदेश के वाराणसी में मंदिर डूब गए। राजगढ़ में स्कूलों की छुट्टी घोषित करना पड़ी। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और बिजनौर में 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घर और गांव छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। रात में भी लोग सड़कों पर ही सो रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें