आज अग्रवाल समाज के पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेनजी की जयंती पर सुबह से आयोजन किए जा रहे हैं। आज प्रतिमा पर अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी और अग्रवाल समाजजन सुबह से पहुंच रहे हैं और माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। प्रतिमा पर महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मीजी के जयकारे भी लग रहे हैं। टीकमचंद गर्ग, शैलेष गर्ग, राजेश बंसल, अरविंद बागड़ी,कुलभूषण मित्तल कुक्की, दिनेश मित्तल, रजत गर्ग, आशीष गोयल, सौरभ गोयल, किशोर गोयल, संजय बांकड़ा, राजेश गर्ग, मृदुल अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, सहित अन्य आज सुबह पहुंचे। अग्रवाल समाज की मातृशक्तियां भी आज अपने पितृ पुरुष को याद करने आराधना के साथ पहुंची। राजनेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज सुबह कई क्षेत्रों से अग्रवाल समाजजनों ने प्रभातफेरी भी निकाली। आज शाम राजबाडा से निकलने वाले जुलूस का एक-दूसरे को निमंत्रण भी दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




