सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की गूंज के लिए दी गई जिम्मेदारी में भी कई है नाराज

40 लोगों को लगाया गया था अलग-अलग काम पर उनमें ज्यादातर रह गए राहुल से मिलने से दूर

तीन दिन पहले कांग्रेस के 18 ब्लॉक अध्यक्षों ने नाराजगी की बैठक इस बात के लिए की थी कि उन्हें छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जगह नहीं मिली, राहुल गांधी से मिलवाया नहीं गया। इसीलिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू की जूम मीटिंग का बहिष्कार भी किया था और बैठक में जमकर नाराजगी भी दिखाई थी। अब राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जिन 40 कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी गई थी उनमें से ज्यादातर इस बात से नाराज है कि प्रारंभिक दौर में यही कहा गया था कि कांग्रेसी अन्दर डोम में नहीं जाएंगे, केवल राहुल गांधी के आने-जाने के समय और होटल रडिसन में कांग्रेसियों को मिलवाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 40 कांग्रेस नेताओं को डोम, मंच, छात्रों को लाने ले जाने, होस्टल और कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवाने, मुलाकात करवाने, संगीत का अरेंजमेंट करवाने, प्रशासनिक व्यवस्था सहित अन्य काम दिए थे उनमें से ज्यादातर छात्रों की गूंज कार्यक्रम के डोम में नहीं पहुंच पाए थे और राहुल गांधी से भी ज्यादातर नहीं मिल पाए थे। इससे अब उनमें भी नाराजगी बनी हुई है उनमें से कुछ कांग्रेसी बोले कि जैसा हमेशा कांग्रेसी परम्परा में होता है कि जो दरी बिछाने से लेकर अन्य कार्य करते हैं उन्हें दूर रखा जाता है और ऐसा ही इस बार भी हुआ, जिन 40 लोगों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई उनमें से ज्यादातर कार्यक्रम और राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए, जबकि कई नेता बाहर से आए वे डोम में भी पहुंच गए और राहुल गांधी से भी मिल लिए। इन 40 में से कुछ ही नेताओं का कहना था कि ब्लॉक अध्यक्षों ने नाराजगी जाहिर की क्या गलत किया, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के माध्यम से बूथ स्तर तक कांग्रेसी पहुंचे थे और रजिस्ट्रेशन में मदद कराई थी। प्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू ने सभी से कहा था कि कोई भी कांग्रेसी डोम में नहीं जाएगा और मैं भी नहीं जाऊंगी, जबकि उषा नायडू डोम में जा पहुंची थी। कुछ ब्लॉक अध्यक्ष बोले कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से नहीं मिले हैं वे जब भी बैठक लेने आते हैं, लम्बा उद्बोधन देकर चले जाते हैं। कुल मिलाकर ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों के साथ अब वे 40 में से करीब दो दर्जन नेता भी नाराज है जो 20 दिन से अधिक समय तक राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए समय दे चुके थे और चाकचौबंद व्यवस्था कर चुके थे, जिन्हें राहुल गांधी से नहीं मिलवाया गया, जबकि इन 40 सदस्य टीम को टीम राहुल गांधी कहा जा रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें