शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

महूनाका स्विमिंग पूल के काम पर निगम खर्च करेगा 31 लाख

नगर निगम के द्वारा महू नाका के स्विमिंग पूल के कामकाज पर 31 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए योजना बनाकर तैयार हो गई है और उसकी…

नगर निगम के द्वारा महू नाका के स्विमिंग पूल के कामकाज पर 31 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए योजना बनाकर तैयार हो गई है और उसकी मंजूरी दे दी गई है।

नगर निगम के द्वारा पूरे शहर में केवल दो स्विमिंग पूल का संचालन किया जाता है। इसमें से एक स्विमिंग पूल नेहरू पार्क में स्थित है। इस स्विमिंग पूल को नया बनाने का काम पिछले कई महीनो से लगातार चल रहा है। पिछले कुछ महिनों से तो नगर निगम के द्वारा बार-बार यह ऐलान किया जा रहा है कि बस काम हो गया अब अगले महीने हम इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोल देंगे। लेकिन यह अगला महीना नहीं आ पा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि यह स्विमिंग पूल अगस्त के महीने में शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों इस स्विमिंग पूल का निरीक्षण करते हुए यह देखा गया कि अधिकांश काम पूरा हो गया है और पूल में पानी भी भर दिया गया है। इसी तरह से नगर निगम के द्वारा शहर के पश्चिमी क्षेत्र में महू नाका पर भी स्विमिंग पूल का संचालन किया जाता है। यह बहुत पुराना और बहुत बड़ा स्विमिंग पूल है। नगर निगम के द्वारा इस स्विमिंग पूल में मरम्मत के सिविल कार्य तथा रंगाई पुताई करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार इस कार्य पर 31 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी। नगर निगम के द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इस प्रस्ताव के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस कामकाज के माध्यम से इस स्विमिंग पूल में वहां जाने वाले लोगों को जो परेशानी हो रही है उस परेशानी को समाप्त करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्य के द्वारा इस स्विमिंग पूल को उपयोग करने वालों के लिए सुविधाजनक बनाने का काम किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें