माहेश्वरी संगम परिवार ग्रुप द्वारा संस्था के दम्पति सदस्यों के लिए धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो आयोजित किया गया। प्रभु श्री हनुमान जी एवं बाबा नीम करौली कैंची धाम के चमत्कारों पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए ग्रुप के 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। शो शुरू होने तक भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। श्रीमोहन-नीता सोमानी, संतोष- अनिता साबू, श्याम-संतोष भांगड़िया, जयकिशन-मनीषा डागा, गोपाल-कृष्णा राठी, डॉ. महेश-संगीता सोमानी, भगवानदास-निशा बूब, गोपीकृष्ण-बृजलता काकाणी, दिनेश- मधुबाला लखोटिया,प्रदीप-सीमा जाखेटिया, विष्णुप्रसाद-शारदा मानधन्या, रवि-बबिता बल्दवा, पारस-पुष्पा बाहेती मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




