सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माहेश्वरी रॉयल्स ने कराया ट्रेजर हंट और मस्ती की पाठशाला का धमाल

माहेश्वरी रॉयल्स की मासिक सभा में ट्रेजर हंट एवं मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ट्रेजर हंट का शुभारंभ…

माहेश्वरी रॉयल्स ने कराया ट्रेजर हंट और मस्ती की पाठशाला का धमाल

माहेश्वरी रॉयल्स की मासिक सभा में ट्रेजर हंट एवं मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ट्रेजर हंट का शुभारंभ हुआ। ट्रेजर हंट में सभी टीमों ने अपनी-अपनी कारों को आकर्षक थीम पर सजाया और आकर्षक वेशभूषा में अपने सभी टास्क पूरे किए। कमलेश सीमा गगरानी, सुरेश सुषमा चिंचाणी, आशीष आभा मंत्री, सुरेश मधु जाजू, ओम अर्चना माहेश्वरी, श्रवण कुमार रेखा सोमानी, सुरेश दमयंती मनियार, माधुरी सोमानी ने अपनी भूमिका निभाई। जगदीश -सुधा सोमानी, गोपाल-नीता सोमानी, श्रवण कुमार सरला बियानी, गिरीश मीना जाजू, गोपाल – अलका सोमानी, अखिल पुष्पा सारडा विजेता रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें