शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माहेश्वरी कुटुम्ब के गरबे देर रात तक चले

माहेश्वरी कुटुम्ब परिवार के प्रकाश शारदा अजमेरा, अशोक मीना ईनानी, पुष्प गीता माहेश्वरी, रूपेश भूतड़ा ने बताया कि कल तीन दिवसीय गरबा का समापन हुआ। 800 से अधिक प्रतिभागियों ने…

माहेश्वरी कुटुम्ब के गरबे देर रात तक चले

माहेश्वरी कुटुम्ब परिवार के प्रकाश शारदा अजमेरा, अशोक मीना ईनानी, पुष्प गीता माहेश्वरी, रूपेश भूतड़ा ने बताया कि कल तीन दिवसीय गरबा का समापन हुआ। 800 से अधिक प्रतिभागियों ने लयबद्ध होकर गरबों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में माहेश्वरी एवं वैश्य समाजजनों के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाजजनों के अलावा राजनेताओं, संतों की मौजूदगी भी बनी रही। ब्लू लोटस गार्डन में एक साथ लयबद्ध होकर जब प्रस्तुतियां प्रतिभागियों ने दी तो सभी ने सराहा। एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू ने तो यहां के गरबे के लिए कहा कि मैं कई जगह से आ रहा हूं, लेकिन यह गरबा सराहनीय है। प्रतिभागियों में ज्यादातर प्रस्तुति मातृशक्तियों ने दी। गीत-संगीत के साथ लयबद्ध एक जैसी प्रस्तुति देखने लायक थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6