माहेश्वरी स्कूल ट्रस्ट द्वारा छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए क्लाउड पार्टी का आयोजन किया। मासूम विद्यार्थियों के लिए यह पार्टी यादगार बन गई। यह विद्यार्थी बादलों की वेशभूषा में रंग-बिरंगी छतरियों के साथ विद्यालय पहुंचे। नर्सरी विंग को विशेष बादलमय के रूप में सजावट की गई थी। स्विमिंग पूल में बच्चों ने कागज की नाव चलाई, अन्य गतिविधियां की गई। पॉपकार्न का वितरण भी हुआ। अध्यक्ष देवेन्द्र बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमांचल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी मधुसूदन भलिका, रूपेश भूतड़ा और जिला सभा उपाध्यक्ष अजय सारडा, प्राचार्य प्रतिभा कानूनगो, वंदना ओझा, शैलेष सोढानी, दिनेश कांसट भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




