सावन मास में इस वर्ष भी संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में कल रविवार 9 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे रिंग रोड स्थित परस्पर गार्डन परिसर से ‘जय महेश कावड़ यात्रा’ का आयोजन होगा। आज शाम पूजन अर्चन के साथ कावड़ में पवित्र नदियों नर्मदा, शिप्रा, गंगा, यमुना, कालीसिंध, चम्बल सहित सप्त नदियों का जल भरा जाएगा। इसमें मातृशक्तियां भी मौजूद रहेंगी। शारदा प्रकाश अजमेरा, अशोक इनानी ने बताया कि इस यात्रा के लिए 2 हजार माहेश्वरी समाजजनों का पंजीयन हो चुका है। महिलाएं पिताम्बर और पुरुष भगवा परिधान में शामिल होंगे। झांकियां, अखाड़ा भी यात्रा में रहेंगे। यात्रा परस्पर गार्डन से शुरू होकर फूटीकोठी से मेन रोड होकर रणजीत हनुमान से शिव मंदिर गुमाश्ता नगर पहुंचेगी। लगातार बैठक के दौर भी चल रहे हैं और श्रद्धालुओं को निमंत्रण भी दिया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




