शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

माहेश्वरी समाज ने लगाया थाईराइड रोग से मुक्ति का शिविर निःशुल्क सेवा दे रहे जानकार बोले 350 थाईराइड चिकित्सकों को भी मैंने किया है ठीक

आज सुबह माहेश्वरी समाज की संस्था घराना और कुटुम्ब के साथ प्रादेशिक सभा पश्चिमांचल पदाधिकारियों ने थाईराइड रोग से मुक्ति के लिए महेश नगर धर्मशाला में कैम्प लगाया। यह कैम्प…

आज सुबह माहेश्वरी समाज की संस्था घराना और कुटुम्ब के साथ प्रादेशिक सभा पश्चिमांचल पदाधिकारियों ने थाईराइड रोग से मुक्ति के लिए महेश नगर धर्मशाला में कैम्प लगाया। यह कैम्प 200 लोगों को जांच के लिए लगाया था, लेकिन 300 से अधिक लोग जांच के लिए पहुंच गए। इस पर जांच करने वाले डॉ. राजेन्द्र जैन ने ज्यादातर लोगों को निराश नहीं किया, निर्धारित समय के बाद तक वे स्वर रोग और थाईराइड के पीड़ित लोगों को देखते रहे। जैन करीब 25 सालों से थाईराइड का इलाज कर रहे हैं और लाखों लोगों को ठीक किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि आचार्य विद्या सागर म.सा. के शिष्य डॉ. राजेन्द्र जैन ने 350 थाईराइड से पीड़ित थाईराइड चिकित्सकों का इलाज किया और उन्हें ठीक किया। स्वर रोग विद्या के जानकार डॉ. राजेन्द्र जैन ने आज माहेश्वरी समाज के अलावा अन्य समाज से आए लोगों को स्वर रोग विद्या के माध्यम से निदान किया। स्वर रोग से संबंधित थाईराइड के अलावा भी अन्य रोग के निदान उन्होंने आज किए। आयोजन से राजेश मूंगड़, प्रकाश अजमेरा जुड़े थे। वहीं कार्यक्रम में अशोक ईनानी, अजय झंवर, ईश्वर बाहेती, डॉ. सीपी हेड़ा, पुष्प माहेश्वरी, सुरेश हेड़ा, मधुसूदन भलिका, रूपेश भूतड़ा, सत्यनारायण बाहेती, सुधीर तोषनीवाल, गोविंद बियाणी, मुकेश सारडा, कमलेश गगरानी, संजय सारडा, राधेश्याम काबरा, शैलेन्द्र भैया, हर्ष राठी, ओमप्रकाश हेड़ा, युगलकिशोर राठी, अमरचंद सोनी, महेश राठी गुड्डा, उमेश समदानी, निलेश भूतड़ा, घनश्याम काकाणी, विकास बांगड़, गोविंद झंवर, मनीष जाखेटिया, गोपाल जाखेटिया, राम गांधी, मधु सोमानी, प्रकाश माहेश्वरी, घनश्याम जोशी, महेश लड्ढा, श्रीमोहन सोमानी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें