मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महारानी रोड के चार मंजिला खतरनाक मकान को 1 घंटे में ढेर किया निगम ने आज फिर की खतरनाक मकान पर कार्रवाई

ढेर कर दिया गया। इस तरह आज एक बार फिर नगर निगम के द्वारा खतरनाक मकान पर कार्रवाई की गई। नगर निगम के द्वारा बारिश के इस मौसम में खतरनाक…

ढेर कर दिया गया। इस तरह आज एक बार फिर नगर निगम के द्वारा खतरनाक मकान पर कार्रवाई की गई। नगर निगम के द्वारा बारिश के इस मौसम में खतरनाक मकान तोड़ने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस साल अधिक संख्या में खतरनाक मकान तोड़े जा रहे हैं। निगम के अधिकारी मकान में तोड़फोड़ करने के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार कार्रवाई ज्यादा और बेहतर तरीके से हो पा रही है। पिछले दिनों में लगातार खतरनाक मकान तोड़ने के बाद नगर निगम ने यह सिलसिला आज भी जारी रखा।

आज सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग महारानी रोड पर एक खतरनाक मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गई। यह मकान चार मंजिल का था। मकान करीब 50 साल पुराना बना हुआ था। मकान की हालत जर्जर हो रही थी। कभी भी तेज हवा या तेज पानी के कारण यह मकान गिर सकता था। यह मकान जिस स्थान पर था उस स्थान पर और उसके आसपास दिन के समय में लोगों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में यदि कभी भी मकान गिरता तो कोई जनहानि हो सकती थी। इस मकान के मालिक कंचन शाह, हर्षिल शाह और अन्य है। नगर निगम के द्वारा इस मकान को तोड़ने के लिए पहले से ही नोटिस दिए जा चुके थे। मकान मालिकों को यह कह दिया गया था कि गुरुवार को सुबह मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों को यह अवसर भी दिया गया था कि वह चाहे तो खुद ही मकान को तोड़े। यह मकान पूरा ही खतरनाक था। इसलिए इस मकान में ऐसी स्थिति नहीं थी की खतरनाक हिस्से को तोड़ लिया जाए और मकान को छोड़ दिया जाए। पूरे मकान को तोड़ना आवश्यक हो गया था। निगम के द्वारा की गई कार्रवाई के परिणाम स्वरुप मकान पूरा खाली ही था। ऐसे में निगम की टीम के द्वारा आज सुबह मौके पर जाकर जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन की मदद से 1 घंटे में पूरे मकान को मलबे के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। मकान को ध्वस्त करने में निगम की टीम को कोई ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह यातायात शुरू होने से पहले ही निगम की टीम के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया।

अभी मुहिम जारी रहेगी

निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभी खतरनाक मकान के खिलाफ शुरू की गई मुहिम जारी रहेगी। इस मुहिम को अभी रोकने का कोई प्रश्न नहीं है। इस समय नगर निगम के द्वारा 200 से ज्यादा मकान का परीक्षण किया जा रहा है। इनमें से जो मकान ज्यादा खतरनाक स्थिति में होंगे उन मकान पर अभी कार्रवाई करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सारे मकान की जांच निगम के द्वारा अपने भवन अधिकारी के माध्यम से करवाई जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें