महाराष्ट्रीयन परिवार में महालक्ष्मीजी का आगमन ज्येष्ठा और कनिष्ठा के रूप में हुआ है। कल आगमन हुआ था और विशेष श्रृंगारित माँ को आज दूसरे दिन भोग लगाए गए हैं। आज प्रसाद भी अर्पण किया जा रहा है। इस मामले में मनीषा होलकर, सविता कुलकर्णी, पाला कुलकर्णी ने बताया कि वे परिवार के साथ तीन दिनों तक घर आई महालक्ष्मीजी के आयोजन में लीन रहेंगे और खास तौर से कल विदाई का आयोजन होगा। आज माँ को भोग लगाए गए हैं और निकट के लोग दर्शन और प्रसादी के लिए भी आ रहे हैं। निकट के घरों में सभी लोग एक-दूसरे के यहां आ रहे हैं। माँ लक्ष्मीजी विशेष रूप से गणपतिजी से मिलने महाराष्ट्रीयन परिवारों में आती है और सभी महाराष्ट्रीयन समाजजन माँ की अगवानी कर पूजन, भोग और विदाई का आयोजन करते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




