शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लोक अदालत 12 सितंबर को, 105 करोड़ की वसूली का लक्ष्य सरकारी विभागों के नाम निगम ने जारी किए नोटिस, बकाया टैक्स चुकाओ

100 करोड़ अब सामान्य बात

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होने जा रहा है। इस दिन लोक अदालत में हमेशा की तरह नगर निगम बकाया टैक्स को जमा करने पर नागरिकों को छूट दी जाएगी। नगर निगम द्वारा इस लोक अदालत में 105 करोड़ रुपए के टैक्स की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सरकारी विभागों पर बकाया टैक्स की राशि वसूल करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत का जब भी आयोजन होता है तब नगर निगम द्वारा बकाया टैक्स की राशि जमा करने वाले नागरिकों को ब्याज और जुर्माने में छूट दी जाती है। इस बार भी 12 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में नगर निगम द्वारा 25 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक ब्याज में छूट दी जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से आदेश जारी करने के साथ ही लोक अदालत की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस बार की लोक अदालत में 105 करोड रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों पर बकाया कर राशि की वसूली करने के लिए संबंधित विभाग के नाम पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पिछली लोक अदालत में जिन लोगों द्वारा बकाया टैक्स जमा नहीं कराया गया था उन लोगों के नाम पर भी निगम की ओर से नोटिस जारी हो गए हैं। निगम के राजस्व विभाग द्वारा हर जोनल कार्यालय के लिए इस लोक अदालत में वसूल की जाने वाली राशि का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सरकारी विभागों के अलावा विभिन्न कॉलोनाइजर और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से भी बकाया टैक्स की राशि वसूल करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आम नागरिकों द्वारा तो अपनी सुविधा अनुसार लोक अदालत में जाकर अपने बकाया टैक्स की राशि को जमा कर दिया जाता है। जिन नागरिकों पर 1 लाख रुपये या इससे ज्यादा की राशि टैक्स के रूप में बकाया है उन्हें भी नोटिस जारी कर यह कहा जा रहा है कि इस लोक अदालत में वह अपनी बकाया राशि को जमा कर दें। इंदौर नगर निगम द्वारा पिछली कुछ लोक अदालत से हर बार 100 करोड रुपए तक की राशि की वसूली करने का लक्ष्य रखा जाता है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए निगम की टीम द्वारा वसूली भी अच्छी कर ली जाती है। अब तो निगम के लिए 100 करोड रुपए की राशि वसूली का लक्ष्य एक सामान्य बात बन गई है। पहले तो निगम 50 करोड रुपए तक की वसूली करने का ही लक्ष्य रखता था और वह उस लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं कर पाता था।

यादव के कार्यकाल में बना कीर्तिमान

इंदौर नगर निगम आयुक्त के रूप में दिलीप कुमार यादव के कार्यकाल में कीर्तिमान बना था। उस समय पहली बार 100 करोड रुपए राशि की वसूली की गई थी। उसके बाद से ही निगम द्वारा 100 करोड़ की राशि की वसूली को स्थाई लक्ष्य बना लिया गया है। इसमें सरकारी विभाग और निजी क्षेत्र दोनों से मिलकर इस राशि की वसूली करने की कोशिश की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें