शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लोहा मंडी में ट्रैफिक क्लियर करा रहे युवक पर सरिये से हमला

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी में जाम खोलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करा रहे एक…

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी में जाम खोलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करा रहे एक युवक पर वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों ने अकारण गाली-गलौज करते हुए लोहे के सरिये से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए साथियों को भी जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग निकले। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राधागोविंद का बगीचा निवासी फरियादी शिवम पिता मनोज यादव ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित शिवम ने बताया कि लोहा मंडी में जे. ओरिएंट ट्रांसपोर्ट के सामने भीषण जाम लगा हुआ था, जिसके चलते उसने अपनी गाड़ी रोक दी और खुद नीचे उतरकर ट्रैफिक क्लियर कराने लगा। इसी दौरान जे. ओरिएंट ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले दो कर्मचारी बाइक से आए और शिवम के साथ बदतमीजी करते हुए तुरंत गाड़ी हटाने की बात कहकर गालियां देने लगे। जब शिवम ने सभ्यता से बात करने और जाम खुलते ही गाड़ी हटाने की बात कही, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए। वे बाइक से उतरकर शिवम को लात-घूंसों से पीटने लगे। इसी बीच काली शर्ट पहने एक आरोपी ने ट्रांसपोर्ट के अंदर से लोहे का सरिया निकालकर शिवम पर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें