शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लोगों की नहीं नजर आई नकली नाग में आस्था

कपड़े के नाग महाराज लेकर पूजा करवाने पहुंचे

आज नाग पंचमी पर गलियों में पिलाओं नाग को दूध की गूंज तो नहीं हुई, प्रशासन द्वारा असली सांप लेकर घूमने वालों पर शिकंजा कसा गया, जिसके परिणाम स्वरूप सपेरे नकली सांप लेकर गलियों में घूमते रहे। हालांकि लोगों की आस्था इस कपड़े के नाग में कम ही नजर आई।

आज नागपंचमी पर नाग की पूजा का महत्व है। सालों तक सपेरे नाग और नागिन को पूजा करवाने के लिए शहर में लेकर घूमते रहे हैं। प्रशासन की सख्ती वैसे तो हर वर्ष रहती है, लेकिन फिर भी सपेरे आंख मिचोली खेलते हुए प्रशासन को गुमराह करते हैं, लेकिन इस बार प्रशासन असली नाग को लेकर घूमने वालों पर ज्यादा सख्त है, ऐसे में सपेरे नकली नाग, कपड़े से बने नाग लेकर घूम रहे हैं। हालांकि इस पर लोगों की आस्था कम नजर आई। सपेरों का भले ही नया प्रयोग था। प्रशासन के निर्देश पर किया गया यह प्रयोग उस स्तर पर सफल नहीं हो सका जैसा लोग असली नाग की पूजा कर नागपंचमी मनाते रहे हैं। नकली नाग लेकर निकले सपेरे जब लोगों को आवाज लगाते रहे तो लोग घर से बाहर निकले, लेकिन कम ही लोगों ने पूजा की। इधर सपेरे भी दान लेने पर अड़े रहे। लोगों ने भी उन्हें कुछ रुपये देकर हाथ जोड़ लिए।

स्कीम नंबर 54 में सड़क के घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। जब तक ठेकेदार सड़क को निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार सुधार नहीं देता, तब

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें