एयरपोर्ट के सामने नो पार्किंग में खड़ी कार में लोडिंग वाहन टाटा-एस पीछे सा जा घुसा। लोडिंग वाहन इतनी तेज स्पीड में था कि पीछे से टक्कर मारने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और लोडिंग वाहन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोडिंग वाहन के परिचालक का पैर फंस गया। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला। चालक और उसका साथी दोनों घायल भी हुए है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




