इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का तीन दिवसीय आयोजन डेली कालेज में 27 से 29 नवम्बर तक होगा। इसमें देश-दुनिया के लेखक, कलाकार, साहित्यकार, संगीतकार और वक्ता शामिल होंगे। हनुमान अंश की टीम, प्रशासक तुकाराम मुंढे, इला अरुण, सुधांशु पांडे, गीतकार रश्मि विराग, और श्रेयस पुराणिक सहित कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होगे। साहित्यिक उत्सव में पुस्तक विमोचन, ओपन माइक, पैनल डिस्कशन, संगीत प्रस्तुतियों के साथ राजघरानों की विरासत पर विशेष सत्र होगा। साहित्य, संगीत, सिनेमा प्रेमियों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र रहेगा। हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, फिल्म के लोकप्रिय गीत 'मेरे तेरे ही भरोसे हनुमान' के गायक सुनील लोधी अपनी प्रस्तुति देंगे तथा बाल हनुमान की भूमिका निभाने वाले विहान शेडगे आयोजन में शामिल होंगे। वहीं प्रख्यात बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देंगी। तुकाराम मुंढे का विशेष सत्र होगा। गीतकार रश्मि विराग और अभिनेता सुधांशु पांडे, संगीतकार श्रेयस पुराणिक भी तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव में हिस्सा लेने इंदौर आएंगे। निशुल्क आयोजन की शुरुआत 27 नवंबर को शाम 4 बजे होगी। 28 और 29 नवंबर को सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




