मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लवकुश विहार में सेक्टर ए और एम से लेकर एफ तक 70 लाख खर्चकर होगा सड़क निर्माण

विधानसभा दो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 से जुड़े लवकुश विहार क्षेत्र में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की बजाय अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और और निगम अधिकारियों के प्रयास से…

विधानसभा दो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 से जुड़े लवकुश विहार क्षेत्र में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की बजाय अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और और निगम अधिकारियों के प्रयास से आने वाले दिनों में क्षेत्र में करीब 70 लाख रुपए की लागत से सेक्टर ए और एम के साथ सेक्टर एफ की विभिन्न गलियों में भी रहवासियों की मांग पर लंबे समय के बाद बड़ी राहत देने के लिए नई सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों के प्रयास से निगम द्वारा क्षेत्र के बड़े हिस्से में सड़क निर्माण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

कीचड़ और गंदगी से मिलेगी निजात,बिगड़े हालात में दिखेगा

सुधार-खास बात यह की लंबे समय से ड्रेनेज और नर्मदा लाइन डालने के कारण बार – बार की खुदाई से बिगड़ी सड़क की हालत में अब सुधार के लिए निगम दो हिस्सों में 55 लाख और 15 लाख के आसपास खर्चकर टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द अगले माह में बारी – बारी से लवकुश विहार के सेक्टर ए से लेकर एम और सेक्टर एफ की विभिन्न गलियों में जल्द सीमेंटेड सड़क निर्माण का कार्य शुरू करेगा। जिससे क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी राहत मिलेंगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें