भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा सोयाबीन आधारित खाद्य पदार्थों को आम जनता तक पहुँचाने एवं उनके उपयोग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में संस्थान के खंडवा रोड स्थित परिसर के मुख्य द्वार के समीप‘सोया आद्या’ नामक सोया खाद्य उत्पाद काउंटर का शुभारम्भ कर स्थापित किया गया। ड़ॉ. केएच सिंह, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. नेहा पांडे सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





