मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लाठी चार्ज और अश्रु गैस के गोले छोड़ने का विरोध दिखाई दिया

टंट्या मामा चौराहा पर पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारी छात्रों में और जोश

पेपर लीक मामले में दिल्ली में आन्दोलित छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और अश्रु गैस गोले छोड़ने का असर इंदौर के टंट्याा मामा भील चौराहा पर चल रहे आन्दोलन में भी आक्रोश के रूप में नजर आया। छात्रों में और जोश विरोध का भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कल भी दिल्ली में संसद घेरने का मुद्दा छाया रहा। इंदौर में बड़ी संख्या में छात्र भंवरकुआं रोड पर पहुंच रहे हैं और आन्दोलन में सहयोग कर रहे हैं। कई कांग्रेस नेता भी इन छात्रों को सहयोग करने पहुंच रहे हैं। जिनमें रजत पटेल, विक्रमसिंह सचान भी शामिल है। वहीं छात्र यह भी कह रहे हैं कि जिस तरह से लाठीचार्ज, अश्रु गैस के गोले छोड़े गए वह ठीक नहीं है। छात्रों ने कल यह भी कहा कि अगर समय रहते सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो यह आन्दोलन पूरे देश में फैलेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। जंतर-मंतर की घटना और संसद घेराव के बाद छात्रों में और जोश दिखाई दे रहा है और छात्र बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं, जिससे कांग्रेसियों में भी उत्साह है। कांग्रेस नेता राहुल निहोरे भी साथियों के साथ पहुंचे। श्यामसुन्दर यादव, प्रमोद नामदेव भी आक्रोश जताते दिखे, वहीं जीतू दीवान, राहुल पटेल, लक्ष्मण परमार, सचिन सेन, आशुतोष मिश्रा, अंशुल लोहिया, गायत्री अवस्थी, नियाजउद्दीन अंसारी, डॉ. खलीकुर्रहमान, सफदर नकवी, शेख समीर, लालू पठान, विपिन शर्मा, सूर्यकांत यादव ने भी प्रदर्शन स्थल पहुंचकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया, उद्बोधन भी दिया।

प्रस्तावों को भी जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को औपचारिक पत्र भी सौंपा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें