सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लसूड़िया परमार में आज जन-विश्वास शिविर

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आज सांवेर विधानसभा के लसूडिया परमार में जन-विश्वास अभियान के अन्तर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के लिए अधिकारी कलेक्टर…

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आज सांवेर विधानसभा के लसूडिया परमार में जन-विश्वास अभियान के अन्तर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के लिए अधिकारी कलेक्टर कार्यालय एक ही बस में सवार होकर शिविर स्थल पहुंचे थे। शिविर में बुढ़ी बरलाई, पीरकराड़िया, पुर्वाड़ाहप्पा, पुर्वाडादाई, बरलई जागीर, मकोडिया, मांगलिया सड़क, सुल्लाखेड़ी, रामपिपल्या, ढ़ाबली, डकाच्या, पलासिया, मण्डलावदा, लसूडिया परमार के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है जो शाम तक चलेगा। समस्याओं का निराकरण मौके पर हो इसकी कोशिश की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें