रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 150 प्रत्याशियों ने मंच से दिया परिचय, आज भी जारी मां तुलजा भवानी और महालक्ष्मी की पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे, आज निकलेगी दत्तात्रेय की पालकी नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर: 20 हजार से ज्यादा धावक उतरे, सीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ ‘अभिलाषा अभियान’ के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर कैफे, 5 दुकानें और हॉस्टल किचन सील महासती डॉ. कुमुदलता को मिली ‘मालव चंद्रिका’ की उपाधि, अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे सांसद लालवानी ने विद्यार्थियों को दिलाई संविधान की शपथ, स्कूल को दी वॉटर कूलर की सौगात मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह में कई लोगों का सम्मान, युवाओं की भूमिका पर हुआ संवाद नशे के खिलाफ दौड़ में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, एयरपोर्ट पर स्वागत एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली 33 करोड़ की सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण
इंदौर

नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर: 20 हजार से ज्यादा धावक उतरे, सीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

मैराथन रन को मिला जनता का समर्थन, हजारों लोगों ने 10, 5 और 3 कि.मी. के लिए लगाई दौड़।

नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर: 20 हजार से ज्यादा धावक उतरे, सीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

आज रविवार को आयोजित की गई मैराथन रन में नशे के खिलाफ इंदौर दौड़ पड़ा। हजारों लोगों ने 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए तय की। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की गई इस मैराथन रन को जनता का जोरदार समर्थन मिला। इस दौड़ का समापन इंदौरी पोहे के साथ हुआ।

नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर
नशे के खिलाफ दौड़ा इंदौर

शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, जल संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हजारों इंदौर वासियों ने ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन में सहभागिता की। यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हुई इस मैराथन में 20 हजार से अधिक धावकों ने भागीदारी की। मैराथन का शुभारंभ दशहरा मैदान से हुआ जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया।

मैराथन में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण सहित इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, जिला कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजन में 10 किलोमीटर में 3000 पेशेवर और अनुभवी धावकों ने प्रतिभागिता की। इसके अतिरिक्त 5 किलोमीटर में 8700 और 3 किलोमीटर में फैमिली रन होने के चलते लगभग 5500 प्रतिभागियों ने शिरकत की। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने वाले प्रतिभागी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। मैराथन में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। मैराथन की शुरुआत से पहले योगा सेशन, जैमिंग एवं जुम्बा आयोजित किया गया, जिसमें मैराथन के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इस मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 15 हजार रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया, वहीं 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियों में भी विनर प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं मेडल दिए गए। मैराथन खत्म होने के बाद प्रतिभागियों को इंदौर के पोहा का स्वल्पाहार वितरित किया गया। मैराथन की खास बात यह रही कि रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रतिभागियों को जिस बैग में मैराथन सामग्री दी गई थी वो बैग वेस्ट कपड़ों से तैयार किया गया था।

किसने क्या कहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वास्थ्य, ऊर्जा और जल संरक्षण को लेकर फिट इंडिया खेलो इंडिया के माध्यम से अत्यंत आवश्यक है। फिटनेस को जल संरक्षण से जोड़ने के लिए इंदौर को शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार के जल संकट में सरकार कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ी है। नशे को कहें न, फिटनेस को कहें हां। नशा मुक्ति और जल संरक्षण को लेकर इंदौर एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन इंदौर रन इंदौर के प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वन इंदौर संकल्प सिर्फ महापौर का नहीं सरकार का है। जल की एक-एक बूंद की बचत करनी है। जल हमारी आस्था का प्रतीक है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की जनता ही है जो इंदौर को नंबर वन स्वच्छता में लाई है और अब जल संरक्षण और नशा मुक्त भारत के संकल्प को आगे लेकर बढ़ रहा है। जैसे स्वच्छता में इंदौर सिरमौर बना है वैसे ही अब जल संरक्षण और नशा मुक्त भारत बनाने में इंदौर शीर्ष पर होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 5