सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निपानिया होते हुए रिंग रोड तक बनने वाली सड़क में आएगी 39 भूस्वामियों की जमीन

निगम ने जाहिर सूचना के माध्यम से की उद्घोषणा

नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान के प्रावधान वाली सड़क बनाने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान में निपानिया होते हुए रिंग रोड तक बनने वाली सड़क में 39 लोगों की जमीन आएगी। निगम की ओर से जाहिर सूचना के माध्यम से इसकी सार्वजनिक उद्घोषणा कर दी गई है।

केंद्र सरकार से मिले 450 करोड रुपए से इंदौर नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान के प्रावधान वाली 23 सड़कों के निर्माण का कार्य शहर में हाथ में लिया गया है। इनमें से 18 सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है जबकि पांच सड़कों का निर्माण शुरू किया जाना है। जिन सड़कों का निर्माण नगर निगम के द्वारा शुरू कर दिया गया है उसमें एडवांस एकेडमी से निपानिया होते हुए रिंग रोड तक की सड़क भी शामिल है। इंदौर विकास योजना 2021 में यह सड़क 30 मीटर की चौड़ाई में प्रस्तावित की गई है। नगर निगम के द्वारा विकास योजना के प्रावधान के अनुसार इस सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए निगम के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

निगम की ओर से इस सड़क के निर्माण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए 39 लोगों की सूची को जारी किया गया है। इन लोगों की जमीन इस सड़क के निर्माण की परिधि में आ व्यक्तियों से अगले तीन दिन के अंदर रही है। इनमें से कई लोगों की जमीन अपनी जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज खाली है तो कई लोगों के द्वारा उसे प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह जमीन पर निर्माण भी किए हुए हैं। इन दस्तावेज प्रस्तुत करने के साथ उन्हें इस गोस्वामियों की सूची को सार्वजनिक जमीन पर निर्माण में अपनी ओर से करते हुए नगर निगम के द्वारा संबंधित कोई आपत्ति नहीं होने की सहमति भी देना है। यदि किसी भूस्वामी के द्वारा दस्तावेज या आपत्ति प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं। तो यह मान लिया जाएगा कि उनको इस प्रोजेक्ट में कहीं कोई आपत्ति नहीं है। आपत्ति का प्रस्तुत नहीं किया जाना सहमति का प्रतीक होगा। निगम के द्वारा इस पहल के माध्यम से इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति में से स्थान प्राप्त कर सड़क के निर्माण को सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है। इस कोशिश के तहत अब आने वाले समय में इन लोगों की जमीन पर सड़क का निर्माण बिना किसी रोक- टोक के किया जा सकेगा। निगम की और से इस निर्माण को गतिशील अवस्था में लाने के लिए यह पहल की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4