सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

©lान विभाग की लापरवाही, स्व‘छता के हीरो स्मारकों परगाजर घास

बारिश खत्म लेकिन शहर में नहीं हुई पेड़ की छटाई, संतुलन से गिरने का खतरा

बारिश ने शहर की हरियाली बढ़ाई, लेकिन नगर निगम के उद्यान विभाग की अनदेखी से प्रमुख स्मारकों, डिवाइडरों और ग्रीन बेल्ट की सूरत बिगड़ती नजर आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहों के आईलैंड पर गाजर घास और खरपतवार लहलहा रही है। फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट में झाड़ियां फैल गई हैं, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की बढ़ी हुई डालियां राहागिरों के लिए परेशानी और खतरा बनी हुई हैं।

स्मारकों के आसपास उगी गाजर घास

रेडिसन चौराहे पर स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में बनाया गया ‘स्वच्छता के हीरो’ स्मारक भी बदहाली की तस्वीर दिखा रहा है। पूर्व पार्षद संजय कटारिया के मुताबिक स्मारक के आईलैंड में बड़ी मात्रा में गाजर घास और खरपतवार उग आई है। शहर के प्रमुख चौराहे से रोजाना निगम के अधिकारी और वीआईपी गुजरते हैं, इसके बावजूद सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

हादसे के बाद भी पुराने पेड़ों पर नजर नहीं

पुराने और खतरनाक पेड़ों को लेकर निगम की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। 7 सितंबर को जेल रोड पर पुराने इमली के पेड़ के गिरने से 78 वर्षीय राधा सिंघी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुराने पेड़ों का सर्वे कराने और खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करने की बात सामने आई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई को लेकर सवाल कायम हैं। और तेज हवा के दौरान धराशायी होने का खतरा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए खतरनाक पेड़ों की पहचान, वैज्ञानिक तरीके से छंटाई और समय पर कार्रवाई जरूरी है। उनका कहना है कि शहर में पेड़ गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और हाल की घटना में जनहानि भी हुई है।

फील्ड में नजर नहीं आती टीम

रहवासियों का कहना है कि बारिश के बाद पेड़ों की कटाई-छंटाई और ग्रीन बेल्ट की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां फुटपाथ तक फैल गई हैं। यदि समय रहते इनकी छंटाई नहीं की गई तो राहगिरों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें