में पिछले दिनों प्रमुखता से छपी शीर्षक ‘लंबे समय से बंद पड़े एसबीआई के आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम' मूसाखेड़ी क्षेत्र के लोगों को होना पड़ रहा है परेशान' शीर्षक के साथ खबर छपने के बाद आखिर एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र में आजाद नगर काली पुलिया के पास एसबीआई का नया एटीएम आउटलेट का शुभारंभ कर दिया है। जिससे एसबीआई के हजारों ग्राहकों के साथ मूसाखेड़ी क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों ने राहत की सांस ली है।
लंबे समय से क्षेत्र के रहवासी थे एकमात्र एटीएम के भरोसे गौरतलब है कि अब से पहले मूसाखेड़ी क्षेत्र में तीन से चार एटीएम आउटलेट हुआ करते थे। जिससे स्टूडेंट सर्कल और क्षेत्र के हजारों रहवासी परिवार और व्यापारी बंधु बिना किसी रूकावट के क्षेत्र के किसी भी एटीएम आउटलेट से अपनी जरूरत के हिसाब से नगदी आहरण करने का कार्य आसानी से कर लेते थे। लेकिन पिछले साल दिवाली के बाद से लंबे समय तक क्षेत्र के आधा दर्जन एटीएम आउटलेट अचानक बंद कर दिए गए। हद तो तब हो गई कि 6 से 7 माह बाद भी अभी तक दोबारा एसबीआई द्वारा बंद किए गए पुराने आउटलेट की जगह नए एटीम आउटलेट शुरू नहीं किए गए थे, जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों और एसबीआई ग्राहकों की मांग पर सिटी ब्लास्ट अखबार द्वारा अपने वाहन प्रमुखता के साथ लंबे समय से बंद एटीएम आउटलेट की खबर को पिछले दिनों प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। एसबीआई प्रबंधन द्वारा मामले में संज्ञान लेकर क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए आजाद नगर पुलिया के पास एसबीआई प्रबंधन ने नया एटीएम आउटलेट शुरू कर दिया है। जिसका लाभ और फायदा क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों को मिलेगा। सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट अखबार
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




