मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अब लखनऊ में भी प्रोटेस्ट, मायावती का आवास घेरा

लखनऊ में आज दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। एक प्रदर्शन 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का है, जो बसपा प्रमुख मायावती के आवास का घेराव कर रहे…

लखनऊ में आज दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। एक प्रदर्शन 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का है, जो बसपा प्रमुख मायावती के आवास का घेराव कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे सरकार के दरवाजे पर जाकर थक चुके हैं। अब मेरी गुहार मायावती से है कि वे पिछड़े- दलितों को न्याय दिलाएं। वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आजाद समाज पार्टी भी प्रदर्शन कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें