इंदौर। चोइथराम स्कूल, इंदौर में आयोजित इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में द मिलेनियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। कायरा सक्सेना ने 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक तथा 25 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं एम्मा कुकरेजा ने 25 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्या ममता शेखावत, खेल प्रभारी गगन सिंह चंद्रावत एवं कोच सोनाली जोशी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




