मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

क्यों रूठे हुए हैं मेघराज पर चर्चा कल शाम

संस्था सेवा सुरभि ने मालवांचल में रूठे हुए मेघराज और किसानों के माथे पर पानी की जगह पसीने की बूंदे टपकने के हालात पर चिंतन और मंथन करने के उद्देश्य…

संस्था सेवा सुरभि ने मालवांचल में रूठे हुए मेघराज और किसानों के माथे पर पानी की जगह पसीने की बूंदे टपकने के हालात पर चिंतन और मंथन करने के उद्देश्य से कल शुक्रवार 7 अगस्त को शाम 4.30 बजे से साउथ तुकोगंज, पंजाब अरोड़वंशीय भवन के सामने स्थित होटल पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी से आत्मीय वार्तालाप का कार्यक्रम संजोया है। ओमप्रकाश नरेडा, ओपी जोशी, अतुल शेठ, कुमार सिद्धार्थ, जनक पलटा, डॉ. सुधीन्द्र मोहन शर्मा, निकेतन सेठी, अनिल त्रिवेदी, डॉ. किशोर पंवार, डॉ. भोलेश्वर दुबे, डॉ. दिलीप वाघेला, पंकज कासलीवाल मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें