राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए विशेष अभियान 16 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में 1393 दलों का गठन किया गया है। गठित दलों द्वारा घर-घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा संभावित नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी। कुष्ठ रोग को लेकर भ्रांतियां दूर करना भी उद्देश्य में शामिल है। इसी आयोजन को लेकर अभिनव कला समाज में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधवप्रसाद हसानी, डॉ. विशाल देसाई, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. खुर्शीद अहमद खान सहित अन्य मौजूद थे।
से बेहतर है सलामत घर पहुंचना। आगे सामूहिक इच्छाशक्ति से पूरे देश को वाले के इंडिकेटर पर भी आंख मूंदकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया, वही इंदौर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




